गांजा तस्करों पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को चिल्फी पुलिस ने धर दबोचा, पश्चिम बंगाल की पासिंग कार से कर रहे थे गांजा की तस्करी

चिल्फी (कबीरधाम):- पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से हो रहे मादक पदार्थों एवं मदिरा का परिवहन को ध्यान में रखते हुए अन्य राज्य की सीमा से लगे रास्तों पर स्टॉपर लगा कर जांच करने के निर्देश दिया गया था ।जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा रावटे, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के निर्देशन में नव पदस्थ थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में थाना में उपस्थित उपनिरीक्षक त्रिलोक प्रधान को आदेश दिया गया था कि थाने के सामने स्टॉपर लगाकर आने जाने वाले गाड़ी का सघन जांच किया जाए ।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घाटी की ओर से आ रही काले रंग की i10 कार क्रमांक wb74 0 7299 पर दो व्यक्ति बैठ कर चिल्फी की ओर आ रहे हैं । सूचना के आधार पर थाने के सामने स्टॉपर लगा कर बोड़ला की तरफ से आने वाली सभी चार पहिया वाहनों को रोक कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान एक काले रंग की हुंडई i10 कार क्रमांक WB 74 0 7299 को रोककर पूछताछ किया गया । पूछताछ पर जीवन पलार पिता सत्या पलार उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम छात पखिहागा माथपानगा थाना हाजरात जिला कुछबिहार पश्चिम बंगाल, दूसरा व्यक्ति भागीरथ माल पिता किशन नाथ, उम्र 40 वर्ष ग्राम मिरन तहसील लक्ष्मणगढ़ थाना नेछवा जिला सीकर राजस्थान का निवासी बताया जो वाहन चला रहा था । दोनों से कड़ी पूछताछ व वाहन की तलाशी की बात पर हड़बड़ाने लगे और हिलाहवाला करने लगे । शक के आधार पर कड़ाई किये जाने पर ओड़िसा राज्य से मादक पदार्थ गांजा को कार के तीनों गेट के अंदर व पीछे डिक्की वाले पर्दा में मादक पदार्थ को छिपा कर राजस्थान ले कर जाने की बात स्वीकार्य किया ।

इस बात से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों अवगत कराते हुए मौके पर गवाह तलब कर कार की तलाशी लेने पर 25.380 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 2,53,800₹ तथा एक पुरानी इस्तेमाल की हुई हुंडई i10 कार जिसकी कीमत 200000 रुपये , 3 नग मोबाईल कीमत 22000 रुपये व नगदी 400 रुपये जुमला, कुल 4,76,200 रुपये को विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों पर कृत्य धारा 20(ख) स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार अधिनियम 1988(NDPS)एक्ट के सबूत पाए जाने से आरोपियों को 3 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना चिल्फी के निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक त्रिलोक प्रधान, प्रधान आरक्षक आर उमाशंकर नाग, महेश पाण्डेय, आर आसू तिवारी, अमन वाहने, अमित गौतम, चंद्रकांत वर्मा का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *