अकलतरा में हुए शर्मनाक घटना के विरोध में भाजयुमो और भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में केंडल मार्च निकाल कर मंजू मानिकपुरी को दी गई श्रधांजलि

बीजापुर- अकलतरा (जांजगीर चाम्पा) में हुई शर्मनाक घटना (दुष्कर्म, हत्या) को लेकर भाजयुमो व भाजपा महिला मोर्चा बीजापुर के संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में कैंडल मार्च निकालकर जय स्तंभ चौक बीजापुर में 2 मिनट का मौन धारण कर दुष्कर्म पीड़िता मृतक मंजू मानिकपुरी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । भाजयुमो बीजापुर द्वारा प्रदेश के वर्तमान भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सूबे के मुखिया भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, तत्पश्चात दुष्कर्म पीड़िता मृतक मंजू मानिकपुरी व उनके परिजनों को इंसाफ दिलाने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने भाजयुमो व भाजपा महिला मोर्चा ने मीडिया के माध्यम से मांग रखा।

इस दौरान भाजयुमो जिला प्रभारी सुमित भदौरिया , भाजयुमो सह प्रभारी जयंत अटभैया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा, भाजयुमो प्रदेशकार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण पोन्दी, भाजयुमो महामंत्री मथियास कुजूर, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अरविंद पुजारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, बीजापुर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष बीजापुर गोलू नाग, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष भोपालपट्टनम गिरिजा शंकर तामड़ी , पार्षद संजय गुप्ता , माया झाड़ी, ज्योति हेमला, विजयलक्ष्मी मोरला,अभिषेक पवार , योगेश साहू , सहित भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के अन्य ऊर्जावान पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *