विदेशी मदिरा दुकान के सेल्समैनो की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान विभाग बना मूकदर्शक

भोपालपटनम(जरखांन):- भोपालपटनम तहसील में शासन के द्वारा संचालित विदेशी मदिरा दुकान में कार्यरत सेल्समैनो की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान है । विदेशी मदिरा दुकान में कार्यरत सेल्समैनो के द्वारा बोतलों में शासन के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर लेकर मदिरा बेचा जा रहा है ग्राहकों के द्वारा इस मनमानी के बारे में पूछे जाने पर सेल्समैनो के द्वारा ग्राहकों को धमकाया जाता है । शासन के द्वारा निर्धारित दर से प्रति पव्वा में 50 रुपये प्रति अददा में 70 रुपये और बोतल में 100 रुपये, केन बियर में 50 रुपये बियर, बॉटल में 30 से 40 रुपये अधिक दर से बेचा जा रहा है। दुकान के सूचना पटल पर रेट लिस्ट भी नही है। जब दुकान में मदिरा का स्टॉक आता है तब से एक दो दिन के बाद से ही ऊँचे दर के पव्वा अद्दा बोतल सबको ब्लेक कर आस पास के गांव के कोचियों और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र जहाँ मदिरा बन्द है वहाँ के कोचियों को अधिक दरों से बेचा जाता है, यह गोरख धन्धा बड़े पैमाने पर चल रहा है। इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर बैठे हुए है । जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है कि इस गोरख धन्धे में इन सेल्समैनो के साथ विभाग के अधिकारियों का कहि ना कहि से सांठगांठ हो सकता है, इस अनियमितता की कई बार समाचार पत्रों में खबर लगने के बाद भी विदेशी मदिरा दुकान में सेल्समैनो के द्वारा मनमानी किया जा रहा है, इसके बावजूद आबकारी विभाग के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही किया जाना कई सन्देह को जन्म देता है। जिसके परिणामस्वरूप यह गोरख धन्धा फल फुल रहा है। समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों को इस गम्भीर विषय को संज्ञान में लेकर सेल्समैनो पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे की क्षेत्र के लोगो को सेल्समेनों की इस मनमानी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *