ट्रेक्टर से खेत जुताई व रोपा लगाते नजर आए विधायक विक्रम, अपने खेतों को फसल से लहलहाने स्वयं सम्भाल मोर्चा

बीजापुर :- देश प्रदेश में हजारों नेता खुद को किसान पुत्र साबित करने में कोई कसर नही छोड़ते, किंतु एक बार पद मिल जाये तो फिर खेतों की देखना भी मुनासिब नही समझते । ठीक इसके विपरीत क्षेत्रीय विधायक व उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) विक्रम मण्डावी जब जब उन्हें मौका मिलता है अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में जाकर स्वयं काम करने लग जाते हैं ।

जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच विधायक विक्रम मण्डावी अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में जाकर जुताई करते, रोपा लगाते नजर आए । वहीं खेतों में सपरिवार अपने मजदूरों के साथ भोजन करते दिखे । विधायक के के साथ ट्रेक्टर चलाते व रोपा लगाते देख उनकी सादगी और खेतों के प्रति लगाव की लोग तारीफ करते नही थक रहे ।

अत्यधिक बारिश की वजह से उनके खेत का कार्य पिछड़ गया है, इस कारण अपनी माता और पत्नी के साथ मोर्चा सम्भालते हुए फसल को लहलहाने जी जान से जुट गए हैं । विधायक मंत्रियों के इस तरह के नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, विधायक का इस तरह खेतों में काम करने के फोटो सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां भी बटोर रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *