सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अप्पाजी चंद्रशेखर को अध्यक्ष और सचिव पद पर सुरेश गोटा को मिली जिम्मेदारी
भोपालपटनम :- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई भोपालपटनम की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर संगठन के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद 26 अगस्त को सांस्कृतिक भवन भोपालपटनम में सभी सहायक शिक्षकों की उपस्थिति में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराकर नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष अप्पाजी चंद्रशेखर , उपाध्यक्ष राजेन्द्र एट्टी एवं नागेश गोरला संरक्षक जयहिंद लाटकर एवं कविराज सत्यनारायण, सचिव सुरेश राव गोटा,सह सचिव रमेश सोढ़ी,कोषाध्यक्ष दुर्गम मलैया एवं शैलम कुम्मर, प्रवक्ता केजी यादगिरी, बीरा रामचंद्रम,जंगटी सत्यनारायण, मीडिया प्रभारी सुभाष गुर्रम एवं हरीश उप्पल एवं सदस्य शनिराव मरपल्ली, वासम संटी, भूपतराव गुम्मड, वेंकट गुरला, आर पवन, डी आनदं राव को बनाया गया ।
