फेडरेशन के मंच से सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया गया भजन कीर्तन, धरना स्थल पर उमड़ी हजारों कर्मचारियों की भारी भीड़

बीजापुर :- जिला मुख्यालय में पिछले 8 दिवस से अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे फेडरेशन के धरना स्थल पर रोज नई नई गतिविधियाँ हो रही हैं । 8 दिन बीतने के पश्चात भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक समाचार नही मिला है जिस कारण हड़ताली कर्मचारियों में रोष व्याप्त है । सरकार को भगवान सद्बुद्धी प्रदाय करें इस उद्देश्य से धरना स्थल पर बीजापुर मानस मंडली के द्वारा रामायण पाठ किया गया।

प्रदेश के लगभग 105 कर्मचारी संगठन लगातार अपनी एकजुटता दिखाते हुए स्कूल, कार्यालय और अन्य संस्था में ताला बंद कर अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर विगत 22 अगस्त से बेमुद्द्त हड़ताल पर हैं जिससे आम जनता का कोई भी कार्य नही हो रहा है और न ही सरकार की योजनाओं पर कोई अमल हो रहा है । हड़ताली अधिकारी कर्मचारी निर्णायक लडाई को लड़ने के लिए कमर कस कर मैदान में उतरे हैं । केंद्र के समान मंहगाई भत्ता से छत्तीसगढ सरकार अपने कर्मचारियों को देने के लिए पिछले 6% के घोषणा के बावजूद 10% पीछे है साथ ही अब भी 6 वें वेतनमान के अनुसार गृह भाडा भत्ता दिया जा रहा जिसे बढाकर 7 वें वेतनमान के अनुसार देने की मांग है । जैसे-जैसे हड़ताल के दिन बढ़ रहें है 6-वैसे 2a कर्मचारियों के जोश में दोगुनी वृद्धि हो रही है, जिसकी बानगी धरना स्थल पर उमड़ रही भीड़ को देखने से मिलती है । संगीत मय मानस गान टोली बजरंग व माँ दन्तेश्वरी की संयुक्त मंडली में सिरोज विश्वकर्मा,तेन्जिन गोग, सन्तोष एन्ड्रीक, मौषमी शर्मा, बालेन्द्र राठौर, भुनेश्वर मंडावी,पी.आर.पात्रे,प्रह्लाद सिन्हा, जगदीश विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा,भोलानाथ भट्ट,कृष्ण कुमार कुर्रे, आदि ने मनमोहक भजन कीर्तन कर सभी का मन मोह लिया। रामायण पाठ के पूर्व आम आदमी पार्टी जिला इकाई बीजापुर के प्रतिनिधियों ने भी मंच पर आकर हड़ताल को जायज मानते हुए समर्थन दिया। जिले के आँगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष रेहाना खान ने अपनी पूरी टीम के साथ आकर जोशीला भाषण दिया व जोरदार नारा लगाकर उपस्थित कर्मचारियों का हौसला बुलंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *