गारमेंट फैक्ट्री में कार्य करने के लिए सिलाई प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर :- जिला प्रशासन जिला बीजापुर अन्तर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिले में गारमेंट फैक्ट्री खोला जाना है। फैक्ट्री में काम करने हेतु 500 सिलाई मशीन ऑपरेटरों कि आवश्यकता है। इच्छुक हितग्राहियों को 02 माह का सिलाई प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा। प्रशिक्षण पश्चात कार्य प्रदर्शन के आधार पर गारमेंट फैक्ट्री द्वारा प्रतिमाह रूपये 3500 से 8000/ मानदेय प्रदान की जावेगी। इच्छुक हितग्राही अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में मोबाइल नम्बर 6260308120, 9407641115, 9343838970 में संपर्क कर सकते हैं। अथवा कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण बीजापुर के कक्ष क्रमांक डी-19 जिला कलेक्ट्रेट बीजापुर में संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
