कापसी में इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा एक अनुकरणीय पहल, 10वीं के मेधावी छात्राओं की सफलता का मां लक्ष्मी पेट्रोल पंप ने मनाया महोत्सव
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – कांकेर जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा सरकारी स्कूलों के बच्चों ने कक्षा दसवीं में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था उनके सम्मना में इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से प्रदेश के टॉप टेन की सूची में शामिल छात्र एवं मेधावी छात्रों को सम्मान कर प्रोसहित राशि भेंट किया गया। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांकेर एसपी सलभ सिन्हा एवं एडिशनल कलेक्टर अंतागढ़ चंद्रकांत वर्मा विशेष अथिति एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल,एसडीओपी रवि कुमार कुजूर,भानुप्रतापपुर एसडीओपी पैकरा पखांजुर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा,जिला शिक्षा अधिकारी आर.के मिरी आदि रहे।

मौके पर मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,शाल से माँ लक्ष्मी पेट्रोल पंप कापसी के संचालक शुकलाल सरकार उनके सुपुत्र सुबीर,सुब्रत ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित मेधावी छात्रों उनके परिजनों एवं कार्यक्रम आयोजित कर्ता को बधाई देते हुए कहा कि जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर पर स्थित परलकोट के बच्चों ने जिस तरह से मेहनत कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना एवं अपने परिजनों,गुरुजनों के साथ पखांजुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, मैं उन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। साथ ही जिस प्रकार से पखांजुर के बच्चों ने प्रदेश की टॉपटेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है आगे भी इसी प्रकार की मेहनत करे और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढे।
जब प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्र अंकित बाला से पूछा कि बड़े हो कर क्या बनना है तो उसने कहा डॉक्टर बनकर क्षेत्र के लोगों को सेवा करना चाहती हूं। वही एडिशनल कलेक्टर अंतागढ़ चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जितनी मेहनत आप करोगे आपकी उतनी ही तरक्की होगी। आप सभी को बधाई देता हूं । जब आप हर वर्ष टॉप करते जायेगे तो आप सभी के लिए रोलमॉडल के रूप नजर आने लगोगे,जब हम भी स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करते तो सम्मना में कार्यक्रम अयोजिय किया जाता था, तब एक गर्व सा महसूस होता है और आगे अच्छा रिजल्ट करने को ऊर्जा मिलती थी,आप सभी से यही कहूंगा कि इससे भी बेस्ट देने की कोशिश करेंगे जब आपको हमारी आवश्यकता होगी याद कीजियेगा हम आपके साथ खड़े होंगे।
कार्यक्रम के दौरान वंदना अस्पताल पखांजुर के द्वारा मेडिकल कैम्प (शिवीरी) लगाकर लोगों का मुफ्त में शाररिक चेकअप (ईलाज) कर दवाई का वितरण किया डॉक्टर दीपेश दरडिया एवं उनके स्टॉप की टीम ने लगभग 300 लोगों का चेकअप कर रोग संबंधित दवाई दी इस शिविर का लाभ लोगों ने उठाया।
इस मौके पर माँ लक्ष्मी पेट्रोल पंप की ओर से कक्षा10वीं की मेधावी छात्राओं की सफलता का महोत्सव मनाने के लिए इंडियन ऑयल एक अनुकरणीय पहल से
प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकिता बाला एवं आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल हरनगढ़ में प्रथम स्थान पर रही माही नामदेव तथा सभी टॉपटेन सूची में शामिल मेधावी छात्रों को दस-दस हजार रुपये का चेक एवं विवेकानंद चरित्र पुरस्तक एवं शिक्षकों को पेन डायरी से सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पखांजुर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख, बी.ई.ओ कोयलीबेड़ा,बीएमओ दिलीप सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार धनंजय शर्मा,स्वतंत्र नामदेव एवं समाज सेवी मनमथ मंडल,बारदा प्राचार्या गजाधर जैन एवं मंच का संचालन गोपाल दास शिक्षक हांकेर व् कार्यक्रम का आभार पेट्रोल पंप के मालिक के सुपुत्र सुब्रत सरकार के द्वारा किया।
