जिले में पलायन को रोकने युवक, युवतियों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
दंतेवाड़ा :- भाजपा पदाधिकारियों ने एन एम डी सी बचेली के निर्देशक से मुलाक़ात कर जिले के युवा बेरोजगारों को एन एम डी सी बचेली में रोजगार देने हेतु ज्ञापन सौंपा |
भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की जिले के युवक/युवतियाँ रोजगार की तलाश में पलायन कर अन्य राज्यों में जा भटक रहे है इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिले के युवक /युवतियों को रोजगार दिलाने हेतु आज बचेली एन एम डी सी के अधिकारियो से मुलाक़ात कर चर्चा किया तथा एन एम डी सी के अधिकारियो ने इसे लेकर सहमति जारी की है और निश्चित तौर पर जल्द ही रोजगार के अवसर जिले में युवक/युवतियों को प्राप्त होंगे | इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी, अ ज जा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना मरकाम, बचेली मण्डल महामंत्री कामों कुंजाम, राजू कड़ती, सुकालू मुडामी उपस्थित रहे |
