डेलिनिट्स की दुकान में लगी आग,लाखों का समान जलकर खाख
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) :-पखांजुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे कापसी दुर्गा मंदिर परिसर ग्राम कमेटी के कम्पलेक्स में किराए से चल रही साईकृपा डेलिनिट्स दुकान में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। ग्रामीणों गोपाल सील एवं अन्य ने सुबह 5 बजे के आसपास डेलिनिट्स दुकान से धुआं निकलती देखीं तो दुकान मालिक प्रकाश साना को मोबाइल में फोन कर जानकारी देनी चाही तो उसके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया गोपाल सील ने मोटरसाइकिल से उसके घर पी.वी 07 नंबर जा कर इसकी सूचना दी। जब तक दुकान मालिक एवं ग्रामीण पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।दुकान मालिक के अनुसार करीब 05 लाख का नुकसान हुआ है। समाचार लिखते तक आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो पाई।

दुर्गा पूजा की थी तैयारी
दुकान मालिक प्रकाश साना ने बताया कि दुकान में लगभग 5 लाख रुपये से भी अधिक का सामान का नुकसान हुआ,लाखों का कर्जाबाड़ी लेकर दुकान में सामान भरने शुरू किया था क्योंकि सामने दुर्गा पूजा है। बीती रात ही दुकान में सामान आया था देर रात सामान को सजा कर घर जा कर सो रहा था सुबह तकरीबन 5:30 बजे ग्रामीण गोपाल सील ने जानकारी दी जा कर देख तो पूरी दुकान जलकर खाक हो गई यह देख कर मुझे तो चक्कर आ गया मैं वही गिर पड़ा, इसी दुकान से मेरा पूरे परिवार का पालनपोषण चलता है।
दुकान में ये थे सामान
साईंकृपा डेलिनिट्स में दो ड़ी फ़्रिज,दो कोल्डड्रिंक रखने वाले बड़े फ़्रिज,फ्रिजो में आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक पूरी तरह भरी हुई थी जनरल स्टोर्स के सामना, चाय,कॉफी बनाने की मशीन एवं सामान,पूरी दुकान खचाखच भरी हुई थी जो पूरी तरह जलकर खाक हो चूंकि है।
ग्रामीणों ने बताया कि अगर
अग्निशमन (फायरब्रिगेड) की गाड़ी होती तो दुकान को आग से हुए नुकशान से कुछ हदतक बचाया जा सकता था।
परलकोट क्षेत्र के लोगों ने लगातार फायरब्रिगेड गाड़ी की मांग क्षेत्रीय विधायक एवं प्रशासन से की है। पर आज दिनांक तक इस विषय पर पहल होती दिखाई नही दी जिसका खामियाजा क्षेत्र को उठाना पड़ रहा।
ग्राम,बाजार,दुर्गा पूजा कमेटी एवं बाजार ग्राम वासियों ने सहयोग करने की अनुसंशा की
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो कर आग को बुझाना शुरू किया आग को दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग को बुझाने में काबू पाया गया परंतु तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीण मलय दास ने बताया कि बाजार दुकानदारों ने आर्थिक सहायता करने की बात कही। हम लोग सभी दुकान में जा कर सहयोग राशि एकत्रित कर रहे है। जानकारी मिलते ही लोग सहयोग करने आगे आ रहे है।
इस विषय पर छोटे कापसी पटवारी अभिषेक निषाद ने बतलाया कि आगजनी घटना की जानकारी मिली है। स्थल का मुआयना कर मुआवजा प्रकरण तैयार कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
