अंतराज्यीय मादक पदार्थो का तस्कर को महाराष्ट्र पुलिस ने दर दबोचने में की सफलता हासिल
भोपालपट्टनम :- गुरुवार 29 सितंबर की शाम को लगभग 5 से 6 बजे के बीच छत्तीसगढ़ राज्य के सीमा भद्रकाली गाँव इन्द्रावती नदीं सोमनूर संगम से नदी पार कर सोमनपल्ली से महाराष्ट्र ले जाने वाला मादक व नशीली पदार्थो की तस्करी करने वाले को महाराष्ट्र पुलिस ने दर दबोचने में सफलता हासिल किया। जनगम राजन्ना नामक व्यक्ति ने अपने मोटरसाइकिल में 2 बोरा माजा तंबाकू सहित पानमसाला ले जा रहा था कि महाराष्ट्र पुलिस ने सोमनपल्ली नदी घाटी में पकड़ लिया। राजन्ना ने महाराष्ट्र पुलिस को बताया कि यह माजा तम्बाकु सहित पानमसाला साई का है। पुलिस ने उक्त माल को जप्ती कर तस्कर पर मामला दर्ज किया है। आसरल्ली थाना के थाना प्रभारी राजू गावड़े ने जानकारी दी है कि। उक्त माल को महाराष्ट्र शासन के अन्न सुरक्षा विभाग को सौप दिया जाएगा ज्ञात हो कि महाराष्ट में गुटखा तंबाकू गुड़ाखु फिटकरी मौहुआ व देशी विदेशी शराब सभी प्रकार के मादक व नशीली पदार्थो पर महाराष्ट्र शासन ने अपने गड़चिरोली जिला में प्रतिबंध किया है। लेकिन महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के कुछ तस्कर सक्रिय रूप से शामिल होकर नित नए रास्तों से यह मादक व नशीला पदार्थो का तस्करी कर रहे है। छत्तीसगढ़ सीमा से मौके का फायदा उठाकर तस्कर किसी न किसी रास्ते से अपनी तस्करी करने में कामयाब हो रहे है। जैसा कि चेन्दूर भद्रकाली रामपुराम तिमेड व लिंगापुर मट्टीमरका रास्तो से इन मादक व नशीली पदार्थो का घोरक धंधा जोरो से चल रहा है।जिसके अलावा वन तस्कर भी सक्रिय होकर आए दिन बेशकीमती सागौन के पारा कड़ी व गोले को छत्तीसगढ़ के तस्कर तेलंगाना के तस्करों के साथ मिलकर सीमा पार कर रहे है।
