खाते से अवैध रूप से राशि अंतरण करने का आरोपी गिरफ्तार, ग्राहक सेवा केन्द्र से जनधन योजना के तहत खाता खोल आरोपी द्वारा 153900/- राशि का अवैध रूप से किया गया आहरण

बीजापुर :- दिनांक 25.9.2022 को मद्देड़ निवासी अजय कुमार जंगम पिता स्व0एल्लैया जंगम उम्र 26 वर्ष ने थाना मद्देड़ में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके खाते से किसी अज्ञात द्वारा रूपये अलग-अलग तिथि में 90000/- दीपक कावटी के खाते से 39000/-, राकेश कुरसम के खाते से 17400/-, अनमुल रोजा के खाते से 7500/- इस प्रकार कुल 153900/- राशि का अवैध तरीके से आहरण कर लिया गया है । रिपोर्ट पर थाना मद्देड़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना में पाया गया कि जी. अनुजा ग्राहक सेवा केन्द्र मद्देड से आरोपी नवीन विलास रापू पिता वेंकटाद्री उम्र 31 वर्ष निवासी धरमावरम थाना पेरूरू जिला मुलगु तेलंगाना के द्वारा खाते से अवैध तरीके से राशि का आहरण किया गया है । विवेचना में पता चला कि उपरोक्त खाते धारकों का जनधन योजना के तहत खाता खोलने के समय आरोपी द्वारा उपरोक्त खाते धारकों के फिंगर प्रिंट के साथ अपने 01 अंगुली का फिंगर प्रिंट खाते मे डाल कर ज्वाइंट एकाउंट बना लिया गया था और इस प्रकार खाते से राशि का अवैध तरीके से आहरण कर लिया गया ।

घटना में प्रकरण के आरोपी को धरमावरम थाना पेरूरू जिला मुलगु से गिरफ्तार कर थाना मद्देड़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *