गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा में मनरेगा के कार्य शुरू करने पर हुई चर्चा

बीजापुर :- गांधी जयंती के अवसर पर जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संदेश, साफ-सफाई के अलावा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में शासन के ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा के साथ-साथ कुपोषण, स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत लंकापल्ली, ग्राम पंचायत धनोरा, ग्राम पंचायत रेड्डी में इस अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा योजना अर्न्तगत संचालित कार्यों को चालू करने की बात कही गई, वहीं विगत वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई है। इस दौरान एयरटेल बैंक में खाता खोलने व मजदूरी भुगतान प्रक्रिया के बारे में बताया गया तथा nmms सिस्टम, मनरेगा के कार्यों में मेट की आवश्यकता व भूमिका के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *