बीएसपी के जर्जर मकान दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रित, लगातार छज्जा व अन्य जगहों के प्लास्टर गिरने से हो रही है दुर्घटनाएं

भिलाई :- रविवार 2 अक्टूबर को प्रातः भिलाई अग्निशमन विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत एवं क्वार्टर न.16बी, सड़क-01, सेक्टर 4 , भिलाई में निवासरत सीताराम गुप्ता जो सुबह प्रथम पाली में ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे थे और बाथरूम में स्नान कर रहे थे कि अचानक बाथरूम में स्नान करते समय बाथरूम की छत छज्जा उन पर गिर पड़ा, हालांकि गुप्ता जी की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें हल्की सी खरोच आई और कोई अनहोनी की घटना नहीं हुई कंधे में हल्का सा खरोच आया ।
घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय मजदूर संघ के संतोष कुमार पाराशर एवं प्रशांत कुमार क्षीरसागर ,सीताराम गुप्ताजी के निवास उनके परिवार के बीच पहुंच कर उनकी मदद की तथा परिवार के सदस्यों को हिम्मत बंधाई। उस समय गुप्ता जी मरहम पट्टी करा कर प्रथम पाली ड्यूटी चले गए थे। उसके पश्चात श्रमिक नेताओ ने नगर सेवा विभाग के अधिकारियों को फोन किया तत्पश्चात नगर सेवा विभाग के लहरें (वरिष्ठ प्रबंधक-सिविल) एवं सोनवानी (प्रबंधक) तुरंत घटना स्थल पहुंचे और क्वार्टर का निरीक्षण किया। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घटना के बारे में खेद प्रकट किया तथा छत रिपेयरिंग का कार्य तुरंत करने का आश्वासन दिया ।श्री लहरें एवं श्री सोनवानी ने आज अवकाश का दिन होने के बाद भी जिस तत्परता से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सराहनीय कार्य किया जिससे परिवार के सभी सदस्यों ने धन्यवाद दिया । अन्त में परिवार के सभी सदस्यों ने भारतीय मजदूर संघ यूनियन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
