सीआरपीएफ के जवान जोश व उल्लास के साथ जुड़े स्वच्छ भारत अभियान में

बीजापुर :- कमांडेंट सीआरपीएफ 85 बटालियन जैकब वी तुसिंग के मार्गदर्शन में जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) के ग्राम पंचायत गंगालूर में सी तथा जी कंपनियों का नेतृत्व करते हुए सहायक कमांडेंट शशि रंजन कुमार तथा अनीश सैनी ने अपने बहादुर जवानों के साथ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान मनाया । इस अवसर पर गंगालूर थाना प्रभारी पवन वर्मा राजीव मितान क्लब के सदस्य और सरपंच मनकू हेमला, मंगल राणा, नीलम तथा सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे अभियान के उपरांत सहायक कमांडेंट शशि रंजन कुमार ने सभी के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया एवं गांधी जी के जंतर के बारे में बताते हुए लालच एवं जुनून पर अंकुश लगाने की बात की इस अवसर पर सभी ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ अपना योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *