माता शीतला की महिमा पर आधारित फिल्म जल्द पहुंचेगी सिनेमा घरों में
भिलाई :- माता शीतला के अपार महिमा पर आधारित “जै शीतला मईया” फ़िल्म का निर्माण हो चुका है , और यह फ़िल्म बहुत जल्द सिनेमा घरों में प्रदर्शित किया जायेगा । इस फ़िल्म में माता शीतला के महिमा को विस्तार पूर्वक बताया गया है । इस फ़िल्म में अच्छे और मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है जिसकी वजह से दर्शकों और माता के भक्तों को फ़िल्म काफी पसंद आएगी । इस फ़िल्म के पोष्टर भी लांच कर दिए गए हैं ।
इस फ़िल्म में शीतला माता को आदि शक्ति के रूप में दिखाया गया है, जिसमे माता के दर्शन मात्र से सुख, सम्पति, वैभव, धन दौलत प्राप्त होते हैं, सभी मंगल कार्य सफल हो जाते हैं। माता शीतला सभी संक्रामक रोगों से दूर रखती है, बीमारी से छुटकारा मिलता है । फ़िल्म में शीतला माता को स्वछता की देवी बताते हुए अपने आस पास स्वछता बनाये रखने का एक खुबसूरत सन्देश भी दिया गया है, ताकि सभी का जीवन स्वस्थ और सुंदर बन सके ।
इस फ़िल्म में जागेश्वर मेश्राम युवा अभिनेत्री के साथ काम किया है, जिन्होंने कई फ़िल्म, ऐल्बम में काम किया है । फ़िल्म में शीतला माता का जावरा गांव की परिक्रमा का एक दृश्य दिखाया गया है । फ़िल्म के निर्देशक डॉ पुनीत सोनकर यह फ़िल्म बहुत जल्द सिनेमा घरों में प्रदर्शित किया जायेगा । छत्तीसगढ़ कलाकार संघ की ओर से प्रशांत क्षीरसागर, डॉ दिलीप शर्मा, डॉ विजय शर्मा, एम गोपाल राव, टिंकू सहारे एवं यशवंत यादव ने इस फ़िल्म निर्माण के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिया है ।
