धूम धाम से मनाया गया सेक्टर-2 में दशहरा का पर्व, रावण वध का पाठ करने के पश्चात किया गया रावण का दहन

भिलाई :- बुधवार 5 अक्टूबर को भिलाई के सेक्टर 2 श्री हनुमान मंदिर सनातन धर्म ट्रस्ट भिलाई नगर द्वारा 67 वां दशहरा महोत्सव 2022 बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मैदान सेक्टर 2 में श्री हनुमान मंदिर के सामने दशहरा मैदान में संध्या 6:00 बजे मुख्य अतिथियों का आगमन हुआ 6:15 बजे श्री रामचंद्र लक्ष्मण जी हनुमान जी का आगमन के पश्चात पूजा आरती तिलक फूल माला अभिषेक किया गया उसके बाद राम रावण युद्ध प्रारम्भ किया गया । इस दौरान आतिशबाजी, लेजर लाइटिंग डेकोरेशन फटाके आतिशबाजी की गई । श्री रामचंद्र जी की भूमिका में चानू गोस्वामी, आर सुदन पांडे लक्ष्मण, आदित्य धर द्विवेदी हनुमान के रूप में मैदान के प्रांगण में वेशभूषा धारण कर पूजा अर्चना की गई रावण की भूमिका में ब्रह्मानंद राव हर्षित प्रजापति, चेतन साहू रावण और अंगरक्षक की भूमिका में राम रावण दशहरा मैदान में युद्ध हुआ मंदिर समिति के अध्यक्ष आई पी मिश्रा दशहरा पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी । विधायक देवेंद्र यादव दशहरा पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी समाज सेवी श्रमिक नेता भारतीय जनता पार्टी प्रशांत कुमार शिरसागर दशहरा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है भगवान राम ने रावण का वध किया था असत्य पर सत्य की विजय के रूप में दशहरा पर्व मनाया जाता है जिसे विजयदशमी पर्व भी कहते है

इस विजयदशमी पर्व के अवसर पर प्रशांत कुमार क्षीरसागर सच्चिदानंद पांडे अजय पांडे अनुज पांडे बसंत लाल प्रजापति जानू पंडित ज्ञानू पंडित कैंप वन संकट मोचन हनुमान मंदिर के सभी मंडल सदस्य गणमान्य नागरिक दर्शक भारी संख्या में दशहरा पर्व में शामिल हुए । इस दौरान दशहरा मैदान जय जय श्री राम जय जय हनुमान के नारों से गूंज उठा ।
