मवेशी दलाल चढ़े पुलिस के हत्थे,बांदे पुलिस ने मवेशी सहित दलालों को किया गिरफ्तार

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – गौकसी के लिए बारह भेज रहे मेवेशियों के दलालों को बांदे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने लगभग 25,25 नग पशु भी बरामत किया। दोनों इन पशुओं को गौकसी के लिए सीमा पार महाराष्ट् ले जाने की तैयारी में थे। जिसके लिए महाराष्ट् सीमा के पास छत्तीसगढ़ के ग्राम पिंडकसा के जंगलों में इन पशुओं को बांध कर रखा था और इनके लिए चारा पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं की थी। भूखे प्यासे इन पशुओं के संबध में किसी ने बांदे पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके में पहुंच इन पशुओं को आजाद किया और दोनों आरोपियों को भी गिरफतार कर मामला दर्ज किया है।

क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुओं की तस्करी का धंधा चल रहा है। रोजाना बांदे पखांजूर कापसी क्षेत्र से बड़ी संख्या में पशुओं को महाराष्ट् भेजा जाता है बांदे क्षेत्र से महाराष्ट् की ओर भेजे जा रहे पशुओं और आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रगें हाथ पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पिंडकसा के पास किसी ने बड़ी संख्या में पशुओं को जंगल में बांध कर रखा है सूचना पर पुलिस दल बल के साथ पिंडकसा के जंगल पहुंची जहां पुलिस को देख पशुओं के साथ रह रहा एक आदमी भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे घेरा बंदी कर पकड़ा। जिसकी पहचान नारायण साहा पिता वल्लभ साहा निवासी पी.व्ही. 87 के रूप में हुई। साथ ही मौके में 25 नग पशु भी मिले जिसे पुलिस ने बंादे थाना ले आऐ। इसी दौरान पुलिस ने पिंडकसा के जंगल में एक और पशुओं की जानकारी मिली जहां पुलिस ने छापा मारा और मौके से रंजीत राय पिता सुरेन्द्र राय निवासी पी.व्ही. 87 को गिरफ्तार किया गया। इस स्थान में भी पुलिस ने 25 नग पशुओं को बरामत किया। 

मौके से बरामत सभी पशुओं को बांदे थाने ले आया गया है साथ ही दोनों आरोपी के खिलाफ पशुओं के प्रति कू्ररता का निवारण अधिनियम,छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बांदे थाना प्रभारी ने बताया की दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मौके से जप्त किऐ गऐ पशुओं को किसी गौशाला में भेजने के लिए जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कायर्पालन अधिकारी को लिखा गया है।

क्षेत्र में गौकसी का धंधा जोरो पर चल रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में पशुओं को पैदल इसी प्रकार महाराष्ट् सीमा के पार कराया जाता है और महाराष्ट् के सीमा पार गांव में रखा जाता है और वहां से वाहनों में उन्हें अन्य प्रदेश भेज दिया जाता है। इस काम में गांव गांव में बड़ी संख्या में लोग लगे है साथ ही बड़े दलाल भी इस काम में इन छोटो दलालों को संरक्षण देने का काम कर रहे है। इस काम में स्थानिय पत्रकार भी लगे हुए है की इस काम में सीधे जुड़े हुए है तो कृछ इन पशुओ को पकड़ बसूली के काम में लगे हुए है। कुछ दिन पूर्व ही पखांजुर पुलिस ने एसे में एक मामले में शिकायत के आधार पर पांच पत्रकारों पर लूट का मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक उन पत्रकारों की गिरफतार नहीं हो पाई है। पखांजुर पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तार होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *