32 प्रतिशत से घाटाकर 20 प्रतिशत आरक्षण तय करना मौजूदा सरकार की आदिवासी विरोधी मनसा को दर्शाता है – कमलेश झाड़ी

सर्व आदिवासी समाज के महाबंद को सीपीआई ने दिया समर्थन

बीजापुर :- सोमवार दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को संपूर्ण छत्तीसगढ में आरक्षण घटने के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा महाबंद का आह्वान किया गया था जिसके तहत बीजापुर जिला भी बंद रहा।

वहीं सीपीआई नेताओं ने भी आदिवासी समाज के मांगो को अपने हक और जायज मानते हुए
समर्थन करने पहुंची । सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रेस के साथी से चर्चा करते हुए कहा कि काग्रेस और भाजपा दोनों ही आदिवासी विरोधी सरकारें हैं ये आदिवासियो का कभी हित चाह ही नही सकते, ये टोटल कार्पोरेट परस्त पूंजीवादी समर्थक हैं। ये आदिवासियो से उनका आरक्षण खत्म करना चाहती है उनके जल जंगल जमीन को बड़े उद्योग पतियों को बेचना चाहती है। आरक्षण घटना उसी का संकेत है। सीपीआई नेता कामलेश झाड़ी ने सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक तलांडी जी से मिलकर लिखित में समर्थन पत्र दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *