राष्ट्रवादी मंच के प्रान्त सहसंयोजक बने नंद किशोर राना व जिला संयोजक के पद पर अभय व विशाल साहू को मिली जिम्मेदारी
बीजापुर – राष्ट्रवादी मंच टीम हल्ला बोल छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 8-9 अक्टूबर 2022 को बाफना मंगलम पद्मनाभपुर दुर्ग में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश भर से 135 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अधिवेशन में प्रदेश के 22 जिलों और 42 विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व रहा। दो दिवसीय अधिवेशन के समापन में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें बीजापुर जिले के नंदकिशोर राणा को प्रदेश सहसंयोजक व प्रान्त संवाद प्रमुख जितेंद्र गप्पी सुराना को हल्ला बोल राष्ट्रवादी मंच का पदाधिकारी बनाया गया ।
हल्ला बोल राष्ट्रवादी मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश चंद्राकर ने बुधवार को बस्तर व रायपुर संभाग के पद अधिकारियों की घोषणा किया । बस्तर संभाग संयोजक टिकेश्वर सेठिया सह सहयोजक घस्सूकश्यप,गौरव शार्दूल,जयराम मानिकपुरी,विवेक यादव, फेसबुक प्रभारी बंटी नाग, बिटू मानिग्रही,अनंत जैन, व्हाट्सएप प्रभारी विनय राज, महावीर महेश्वरी ,लोचन ठाकुर, संवाद प्रभारी,राकेश महेन्त,घासु मानिकपुरी,प्रशांत पात्र, विक्की कुमेटी को जिम्मेदारी दी गई ।
जिला संयोजक कोंडागांव संतोष मरकाम, नारायणपुर नवीन जैन जगदलपुर रिषभ शर्मा सह सयोजक, सवेंद्र सेठिया सुकमा पांडु सोढ़ी,सुरेन्द कश्यप, दंतेवाड़ा, अंकुर भदौरिया अनिकेत चौहान, बीजापुर अभय सह सयोजक विशाल साहू, कांकेर से मुकेश सचेति को राष्ट्रवादी मंच हल्ला बोल टीम का पदाधिकारीयो की घोषणा की गई ।
नंद किशोर राना ने बताया कि
हल्ला बोल राष्ट्रवादी टीम ने जनता से जुड़े विषय को निर्भीक होकर सोशल मीडिया में उठाया है हमें जनता व समाज के हित के विषयों को उठाने के साथ ही हिंदुत्व राष्ट्रवाद सनातन संस्कृति के वैभव को जन-जन तक सभी बातों को अच्छे से रखगे हमारे विचारो को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम और हम सुसंस्कृत व समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे , सोशल मीडिया को जमीनी स्तर पर लेकर जाने के लिए हल्ला बोल की टीम हमेशा तत्पर करते रहेगी ।
