हत्या का प्रयास करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नारायणपुर :- दिनांक 12/10/2022को जिला अस्पताल नारायणपुर से थाना में मेमो प्राप्त हुआ की मुत्जर्रर रूकेश कुमार भोयर पिता चैन सिंह भोयर उम्र 30 वर्ष निवासी लाटापारा नारायणपुर को दाहिने गले,चेहरे,में चोट आया है तथा बेहोश है,का मेमो तस्दीक किया गया,घटना के गवाहों का पूछताछ कर कथन लेने पर ज्ञात हुआ की उक्त मुत्जर्रर का बड़ा भाई मुकेश भोयर जो लाटा पारा में अपने परिवार के साथ तथा मुत्जरर के साथ में ही रहता था जो घटना दिनांक 12/10/22को शराब के नशे में था और अपनी पत्नी दीपिका के साथ शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था और लड़ाई झगड़ा कर रहा था,उसी समय वहीं पर आरोपी का भाई रुकेश सो रहा था जिसे भी अनाप शनाप कहते हुए शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा और वाद विवाद करने लगा,और हाथापाई करने लगा, हाथा पाईं होने के बाद आरोपी मुकेश भोयर पिता चैन सिंह भोयर उम्र 35 साल के द्वारा अपने भाई को जान से मारने के उद्देश्य से घर में रखे कुल्हाड़ी से उसके गले और चेहरे में वार किया जिसे आरोपी बेहोश हो गया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 165/22 धारा 307 भा द वी कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना की सूचना तत्काल पुलिस कप्तान नारायणपुर सदानंद कुमार को दी गई, पुलिस कप्तान के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी का पता तलाश किया गया तथा आज दिनांक को आरोपी मुकेश भोयर पिता चैन सिंह भोयर उम्र 35 साल निवासी लाटा पारा गिरफ्तार उक्त आरोपी को रिमांड पर भेजा गया उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर लोकेश बंसल,थाना प्रभारी नारायणपुर टी एस नवरंग, उप निरीक्षक विकास देशमुख, स ऊ नि छबि राम नरेटी,नारायण सिंह पोया,जयलाल धुर्वा,वंदना चंद्राकर,आरक्षक सुरेंद्र बघेल,शंकर गोटा,गोविंद पटेल का अहम योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *