गोंडाहुर में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,51001 रुपये का रखा गया प्रथम पुरस्कार

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- गोंडाहुर में 18 अक्टूबर से फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गोंडाहुर फुटबॉल क्लब की ओर से गोंडाहुर स्कूल मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंडाहुर थाना प्रभारी एवं ग्राम सरपंच रहे। मुख्य अतिथि छत्र पाल सिंह कवर ने खेल का शुभारंभ पूजा अर्चना कर किया। अतिथि खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेले और अच्छा प्रदर्शन करते हुये अपने और अपना क्षेत्र का नाम रोशन करें।

इस आयोजन के पहले दिन शुभारंभ मैच में प्रेमनगर (पीवी.34) बनाम रामनगर पीवी 01 के बीच खेल गए दोनों ही टीमो ने अच्छा प्रदंर्शन किया अंत तक प्रेमनगर ने रामनगर को हरा कर जीत से प्रतियोगिता की शुरुवात की। फुटबॉल कमेटी गोंडाहुर को ओर से प्रतियोगिता के विजेता टीम को 51001 रुपये तथा उपविजेता टीम को 31001 रुपये के साथ फाइनल मुकाबले के सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के साथ मेन ऑफ दी सीरीज से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम आयोजन समिति में गोण्डाहुर फुटबॉल क्लब अध्यक्ष अनादि बैध,सचिव अरुप सरकार, सहसचिव वसंत सरकार, कोषाध्यक्ष जयंत बाला,विजय मिस्त्री जयपुर सरपंच,राधनागर सरपंच,ढोरकट्टा सरपंच,गोंडाहुर सरपंच केराम नेताम आदि कमेटी के सदस्य गण है। मैच आनंद उठाने पूरे परलकोट क्षेत्र से लोग आ रहे,बता दे कि परलकोट में फुटबॉल खेल की लोकप्रियता बहुत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *