परलकोट क्षेत्र में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने भाजपाईयों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की हुई मांग

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा)- गौ तस्करी पर अंकुश लगाने भाजपाई मंडल पखांजूर के समस्त युवाओं कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन पखांजूर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा को सौंपा। युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार ने कहा कि परलकोट क्षेत्र कापसी, पखांजूर, बांदे में गौ तस्करी वे खौफ चल रही है तस्कर एवं उसके दलाल गौ माताओ को क़त्लखाने दिन दहाड़े परलकोट के गॉव से जंगल की सड़कों से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र सीमावर्ती ग्राम के जंगल तक पैदल लोगों की मदद से पहुचते है। जहा अन्य राज्य के दलाल आ कर कत्लखानों तक ले जाते है। जंहा उन्हें क़ानून का कोई डर नहीं रहता। गाय हमारी माता है तत्काल गाय तस्करी बंद करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन पहल करें अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा तस्करो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सडक पर धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय शासन प्रशासन की होंगी।

ज्ञापन सौपने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय,राजेश नायर,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर सरकार, लालतू कुंडू, नितीश मण्डल, मिथुन गाइन,निमाई बिस्वास, पोलटू कुंडू, मंत्री असित व्यापारी, गोविन्द देवनाथ,विक्रम बाला, विमल ढाली,अमित बोस,सुब्रत सरकार,जिला मंत्री अजय हालदार,किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार, शिवानंद मण्डल,कालीपद बैरागी, जगदीश मण्डल,आनंद मजूमदार, अमृत चड्डा,मुरली राय, अजय नाग,बिश्वजीत सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *