भाजपाई ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला,भूपेश बघेल इस्तीफा दो के लगाए नारे
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – छत्तीसगढ़ में ED (ईडी) का छापा के विरोध में एवं भ्रष्टचार का पक्ष लेने पर,भाजपा प्रदेश एवं जिले के आह्वान पर पखांजुर मंडल भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओ ने आज पखांजूर पुराना बाजार चौराह में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया एवं भूपेश बघेल से इस्तीफा की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने भूपेश बघेल मुर्दाबाद,भूपेश बघेल गद्दि छोड़े के नारे लगाए। पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय,मण्डल महामंत्री राजेश नायर, शंकर सरकार, जितेश मुख़र्जी, लालतू कुंडू, नितीश मण्डल,सुकांत विस्वास, मिथुन गाइन,निमाई विस्वास, पोलटू कुंडू,असित व्यापारी, गोविन्द देवनाथ,विक्रम बाला, विमल ढाली,मीडिया प्रभारी अमित बोस,सुब्रत सरकार,अजय हालदार,स्वपन तरफदार,किसान मोर्च अध्यक्ष शिवानंद मण्डल, कालीपद बैरागी,जगदीश मण्डल,आनंद मजूमदार,अमृत चड्डा,मुरली राय,अजय नाग, बिश्वजीत सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
