धान खरीदी केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, भर्ती निरस्त कर दुबारा भर्ती करने की किया मांग, मांगे नही मानने पर उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- धान उपार्जन केंद्र प्रभारी की नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंकर सरकार ने उनके साथियों के साथ प्रशासन को घेरा है। एवं मांग किया है की गुप चुप तरीके से की गई नियुक्ति सूची निरस्त कर पारदर्शी के साथ नियमनुसार रिक्त पदों की सूची चस्पा करते हुए भरती प्रक्रिया पूरा करें जिससे की क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगारों को अवसर मिले। मांग जल्द पूरा नही होने पर होगी उग्र आंदोलन किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदार पूर्ण रूप से शासन प्रशासन की होगी।

धान खरीदी में केंद्र प्रभारियों में पारदर्शिता एवं केंद्र प्रभारी द्वारा सूखती के नाम पर किसानों से तौल में अतिरिक्त धान लेना बंद करने की मांग को लेकर भाजपा, युवा मोर्चा पखांजुर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी (रा) को ज्ञापन दिया गया है। दरअसल परलकोट क्षेत्र में 5 लैम्प्स के अंतर्गत 34 धान खरीदी केंद है, जिसमे धान खरीदी सीजन 2022/23 के लिए खरीदी प्रभारी नियुक्ति किया जाना है, लेकिन इस वर्ष खरीदी प्रभारियों की नियुक्ति के लिए बिना किसी रिक्त पदों की सूची निकले ही गुप चुप तरीके से भर्ती कर दिया गया है। जिससे कि क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओ के साथ अन्याय हुआ है। भाजपाइयों ने आरोप लगाया है की केंद्र प्रभारियों के भर्ती में संबंधित अधिकारी एवं लैम्पस प्रबंधको ने व्यापक रूप से भ्रष्टाचार किया है इसलिए वर्तमान में नियुक्ति सूची को निरस्त कर नियमानुसार भर्ती किया जाए और भ्रष्ट अधिकारि और प्रबंधको पर कड़ी कारवाही किया जाए। साथ ही प्रति वर्ष किसानों से अधिक धान लिया जा रहा था पर इस वर्ष किसानों से धान खरीदते वक्त सूखती के नाम पर किसानों से एक दो किलो अधिक धान ना लेने की मांग किया गया, मांग पूरी नही होने की स्थिति में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान द्वारा आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया है, ज्ञापन सौंपने मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार,किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवानंद मंडल,प्रितपाल सिंह,राजेश नायर,सुकांत बिस्वास,लालटू कुंडू,सपन तरफदार,अमित बोस,मिथुन गईन,बिस्वजीत दास,सुब्रत सरकार,विमल ढाली,पोल्टू कुंडू, राजा शील,बिस्वजीत बाला, रामा बाला, भीम बरनिक सहित कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।
