प्रतिष्ठित व्यवसायी छाजूराम खंडेलवाल का निधन, नगर में शोक की लहर

छोटे कापसी – गल्ला व्यापारी कापसी सेठ जी एवं पूर्व बाजार प्रेसिडेंट छाजूराम खंडेलवाल जी का 01 नवंबर की सुबह 08 बजे 85 वर्ष की आयु में ह्रदय घात होने से निधन हो गया। अंतिम संस्कार छोटे कापसी मुक्तिधाम में 02 नवंबर की सुबह किया जायेगा। वे गल्ला व्यापारी मनोज खंडेलवाल के पिता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे कापसी में शोक की लहर दौड़ गई। कापसी बाजार कमेटी उपाध्यक्ष विकास सरकार ने कहा कि छाजूराम खंडेलवाल सेठ जी के निधन पर पूरे कापसी में शोक है। उन्होंने कापसी बाजार कमेटी के भूतपूर्व अध्यक्ष रहे थे। वे व्यहार कुशल के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन के शोक में 02 नवंबर बुधवार को पूरे कापसी बाजार दिन भर बंद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति प्रार्थना की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *