परलकोट की सड़कें हो रही जर्जर,ओवरलोड ट्रकों पर प्रतिबंध एवं धान खरीदी में किसानों से सूखती के नाम पर अतिरिक्त धान लेने को बंद करने की हुई मांग

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- परलकोट क्षेत्र के किसानों में हर्ष,इस वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा तिथि 01 नवंबर से धान खरीदी शुरू किया जाने की घोषणा से प्रदेश के साथ परलकोट की जनता में खुशी का माहौल है। घोषणा होते ही क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। साथ ही परलकोट के ग्रामीणों ने क्षेत्र की सबसे बड़ी ज्वंलतसील समस्या की ओर मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि परलकोट की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़कों का हाल बेहाल है और सामने धान खरीदी शुरू होते ही ओवरलोड ट्रक बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ते है। जिसके चलते सड़क की हालत जर्जर हो जाती है ठेकेदार कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मे ट्रकों की क्षमता से अधिक धान लोड कर परिवहन करवाता है। जिसका नतीजा ग्रामीणों को उठाना पड़ता है।

परलकोट के ग्रामीणों की जिला कलेक्टर से मांग है कि धान से भरे ओवरलोड ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने की कृपा करें एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारी के द्वारा सूखती के नाम पर किसानों से जो प्रति क्विंटल में ढाई,तीन किलो धान एवं हमाली पैसा अतिरिक्त किसानों से लिया जाता है उस पर रोक लगाई जाए। किसानों ने बताया कि सूखती के लिए किसान द्वारा अधिक धान देने से इंकार किया जाता है तो केंद्र प्रभारी के द्वारा नियमक़ानून बता कर धान को रिजेक्ट कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *