छात्र – छात्राओं को वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरूकता का कराया गया ज्ञान

गाड़ियों से जंगल का सैर कराकर पेड़ – पौधे, वनस्पतियों से रूबरू भेंट कराकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संपूर्ण जानकारी पर सविस्तार प्रकाश डाला गया

भोपालपट्टनम :- वन मितान जागृति विद्यार्थियों को वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरूकता कार्यक्रम 4 नवंबर को स्थान शा.कन्या उच्च.मा.वि. भोपालपट्टनम में उपवन मंडल अधिकारी नीतीश रावटे मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह रेंजर भोपालपट्टनम की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन हुआ। मास्टर ट्रेनर नरवरिया एन जी ओ अक्षय मिश्रा कन्या शासकीय उच्चतर माध्यममिक विद्यालय भोपालपट्टनम में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक कक्षा 8 से 12 तक के छात्र छात्राओं को वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरूकता का ज्ञान कराया गया, और भोजन की व्यवस्था की गई साथ ही छात्र छात्राओं को एक एक टोपी प्रदाय किया गया।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छात्र – छात्राओं को तीन गाड़ियों में बिठाकर जंगल की सैर कराकर पेड़ – पौधे, वनस्पतियों से रूबरू भेंट कराकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संपूर्ण जानकारी पर सविस्तार प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात कन्या शा.उ.मा.वि.भोपालपट्टनम वापस लौटकर छात्र/ छात्राओं तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम मे समस्त स्टाफ के साथ वन विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश ठाकुर उपसहायक परिक्षेत्र अधिकारी, वन रक्षकों में बुधराम, शैलेन्द्र लम्बाड़ी, अजय कोरम, सैलेश, विजय, दिनेश वासम आदि वन रक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नीतीश रावटे मास्टर्स ट्रेनरों को एवं उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों, छात्र/छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त कर सभा समापन की घोषणा की गई। मंच का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *