छोटे कापसी में मछली पालन को बढ़ावा देने व् बीमारी से बचने के लिए सरकार मेडिकल की ओर से एक दिवसीय कैप का हुआ आयोजन
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- मछली पालन परलकोट क्षेत्र में अधिक मात्रा पर फलफूल रहा है। लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए नए नए तरीके अपनाते है। धंधे को परलकोट इलाके में बढ़ावा देन के लिए सरकार मेडिकल स्टोर एवं गोकुल सुपर मार्केट और अलिफवेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर व् विशेषज्ञ ने एक दिवसीय जागरूकता कैप का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अम्बिका प्रसाद नायक,मनोज उरप्पा एवं कंपनी मैनेजर राकेश मिश्रा ने की। कैंप सरकार मेडिकल स्टोर की ओर से आयोजन किया गया।
सरकार मेडिकल स्टोर एवं गोकुल सुपर मार्केट और अलिफवेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का विशेष सहयोग रहा। सरकार मेडिकल स्टोर ने परलकोट क्षेत्र में मछली पालन के धंधे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही इस कैंप का आयोजन किया गया। डाक्टर अम्बिका प्रसाद नायक ने किसानों को परलकोट इलाके में मछली पालन को बढ़ावा देते बताया कि कैसे हम कापसी इलाके में जहां जमीन की कमी है व पथरीली जमीन होने की वजह से जहां किसान खेती-बाड़ी नहीं कर सकते। लेकिन किसान इस भूमि पर बहुत ही आसानी से मछली पालन के धंधे को करके बहुत ही बढि़या रोजगार अपना सकते है। उन्होंने मछली पालन को शुरू करने के लिए टिप्स दिए हुए कहा कि तालाबो का नव निर्माण व पुराने तालाबो में इस क्षेत्र मे किस तरह की मछली का पालन कर के किसान अपने व्यवसाय को किस तरह से आगे बढ़ाकर के अपनी आय बढ़ा सकते के बारे में जानकारी दी और कहा कि मछली में ऑक्सीजन कमी एवं अन्य मछली पालन से संबंधित कंपनी के दवाई के बारे में भी जानकारी दी कि दवाइयों का उपयोग किस प्रकार करे जिसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा छोटे कापसी बाजार स्थित सरकार मेडिकल स्टोर में अलिफवेट कंपनी मछली एवं पशु से संबंधित दवाई उपलब्ध है। डा. मनोज उरप्पा ने मछली की प्रोसेसिग और मछली से विभिन्न तरह के प्रोडक्ट्स बनाकर अपनी आमदनी को बढ़ाकर कैसे और ज्यादा मुनाफा कमा सकते के संबंध में भी बताया। इस मौके पर कंपनी मैनेजर एवं मेडिकल संचालक विश्वजीत सरकार,अभिजीत सरकार ने आए हुए मछली पालनकर्ताओ व् किसानों को केंद्र की तरफ से पशुपालकों के लिए चल रही अलग-अलग सुविधाओं व पशु पालन एवं मछली पालन के बारे में जागरूक कर बताया कि कैसे हम इकट्ठे इनका पालन-पोषण कर सकते हैं और साथ ही दुकानों में रखी दवाइयों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इस कैंप में मृदुल मंडल,स्वतंत्र नामदेव,भजन विस्वास,बिशू अधिकारी,आशीष बाला,विपुल,राजेश शील,चंदन मंडल,अंकित बाला,निमाई राजवंशी,पापाई मंडल,विमल साहा एवं इलाके के करीब सैकड़ो किसानों ने भाग लिया एवं पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
