पखांजूर सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ शुभारंभ

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा):- शनिवार 05 नवम्बर 2022 दिन शनिवार को विकासखंड कोयलीबेड़ा के नगर पंचायत पखांजूर में स्थित सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ हुआ। ओलंपिक की शुभारंभ जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अध्यक्ष देवली नरुटी,कोयलीबेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, खुकुमोनी अधिकारी, जनपद सदस्य ,गजेंद्र उसेंडी जनपद पंचायत सदस्य, विकास मंडल, जगदीश साहा,प्रभाष मंडल आदि के द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य गीत अरपा पैरी के धार प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया वं मंच में उपस्थित अन्य शासकीय कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र में प्रोत्साहित करने,प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने,उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना को विकास करने हेतु शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है इसी के तहत आज पखांजूर में तीन दिवसीय ओलंपिक का शुभारंभ हुआ जिसमें कुल 14 पारंपरिक एवं ग्रामीण खेलों के लिए प्रतियोगिता रखा गया है। ये14 खेल क्रमशः फुगड़ी ,गेड़ी दौर, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गिल्ली डंडा, पीटटूल, लंगडी दौड़,बाटी (कंचा), बिल्लास, संखली, खो -खो, कबड्डी और रस्साकस्सी है। इससे पहले 15 से 18 नवंबर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन , कोयलीबेड़ा विकासखंड में जोन स्तर पर किया गया था जहां से चयनित खिलाड़ी आज विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने के लिए पखांजूर में पहुंचे हैं। ओलंपिक में प्रथम स्पर्धा 100 मीटर दौड़ का रखा गया था जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के अध्यक्ष देवली नरुटी ने सीटी बजा कर खेल की शुरुआत किया उसके पश्चात अन्य स्पर्धाओं के खेल खेला जा रहा है एवं ओलंपिक का समापन दिनांक 07/11/ 2022 को होगा।

आज की इस छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा सीईओ आशीष ड़े बीईओ कोयलीबेड़ा के.आर सिन्हा,सहायक बीईओ कोयलीबेड़ा प्रकाश सेन,विभिन्न खेलों के संयोजक कृष्णेन्दु आईच सुमित्रा कवाची ,भोला प्रसाद ठाकुर के.पी वैद्य,सत्यवान वैद्य, शिवनारायण द्विवेदी, रजत दास, जोन प्रभारी जयंत शांडिल्य,रमेश दुग्गा,मनोज शांडिल,संतराम वर्मा,योगेंद्र मरकाम,आनंद दुग्गा,विकास साहू,पीयूष कश्यप ,बी आर नायक,सी,एल स्वर्णकार,ललित सोनी,संदीप डे, परिमल राय,राम भवन वर्मा, हेमलता बघेल ,रीना ताराम, शुमा डे सहित जंप कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत सचिव,ग्राम सहायक चिकित्सीय दल और बहुत अधिक संख्या में आम नागरिक बंधुओं शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *