मटोली धान खरीदी केंद्र में 14 नवम्बर तक नही हुई धान खरीदी प्रारंभ,किसान परेशान

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – 01 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी शुरू हो गई। पर पखांजूर लैम्पस अंतर्गत मटोली (मंडी परिसर) केंद्र में आज दिनांक तक खरीदी शुरू नही की गई। केंद्र अंतर्गत आने वालों किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया हमारा धान बेचने के लिए तैयार है पर लैम्पस प्रभारी एवं केंद्र प्रभारी की मनमानी के चलते खरीदी शुरू नही किया जा रहा। किसानों ने कहा की धान खरीदी शुरू हो गई पर केंद्र प्रभारी एवं लैम्पस प्रभारी प्रबंधक के द्वारा सूखती के डर से धान खरीदी नही करने के तरह तरह के बहाने बना कर खरीदी नही कर रहे,जिसके चलते हम किसानों को परेशानी हो रही,हम सब काम धाम छोड़ कर धान की रखवाली करने में लगे रहते है। बता दे कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते कांकेर कलेक्टर के आदेशानुसार पूरे जिले में आचार संहिता लागू है ,परन्तु सरे नियमक़ानून को लैम्पस प्रभारी प्रबंधक एवं केंद्र प्रभारी के द्वारा दरकिनार कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मुख्यमंत्री की फोटो लगा बैनर पोस्टर केंद्र पर लगा कर प्रचार किया जा रहा है।

इस सम्बंध पर पखांजूर लैम्पस प्रभारी प्रबंधक रतन हालदार ने बतलाया कि सोमवार से धान खरीदी शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *