पत्रकार विवेक चौबे लापता पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के द्वारा 5000रुपये ईनाम कि घोषणा
कवर्धा :- कवर्धा मे पत्रकार विवेक चौबे लगभग दस दिनों से लापता हैं, इस संबंध में विवेक चौबे कि बहन ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे भाई विवेक चौबे जो कि 10 दिनों से घर नही आया अनहोनी की आशंका को देखते हुये बहन ने पत्रकार साथियों से सहयोग की मांग की।पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह से संपर्क कर पता लगाने हेतु अनुरोध किया गया।पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के द्वारा इस संबंध में तत्काल उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के द्वारा पता बताने वाले के लिए पांच हजार रुपये के ईनाम कि घोषणा भी की गई। इस मौके पर कवर्धा के सभी पत्रकार उपस्थित थे।
