ऋचा जोगी पर एफआईआर के विरोध में जेसीसी(जे) के कार्यकर्ताओं ने ,मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
बीजापुर :- मंगलवार को 22 नवम्बर को जेसीसी(जे) के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका। जेसीसी(जे)के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की जोगी परिवार के खिलाफ राजनितिक षड़यंत्र कर रही है। जोगी जन अधिकार के पूर्व ऋचा जोगी के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज कर कांग्रेस सरकार अपनी नाकामी को छुपाना चाहती है। राज्य के अन्य क्षेत्रों के साथ साथ बस्तर में लगातार जनता कांग्रेस के पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर सरकार की वादाखिलाफ़ी के विरुद्ध लगातार चौपाल लगा जनता की समस्या के समाधान के लिए संयुक्त संघर्ष किया जा रहा है। यही कारण सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष के नेताओं के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, संभागीय कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय,उपाध्यक्ष अंगमपल्ली चलमिया, केजी सुधाकर, राजेंद्र कोर्राम, शहर अध्यक्ष बालकृष्ण बजाज, सुनील झाड़ी, महेश धुर्वा, राजाराम इरपा, दिलीप सेंडरा सहित जेसीसी(जे) के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
