चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन कुरुक्षेत्र में कवर्धा से प्रतिनिधि मंडल शामिल,,,,अवधेशनंदन ने दिया व्याख्यान

कवर्धा,,,,गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र हरियाणा में श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग के पावन सानिध्य में चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन का समायोजन हुआ। जिसमें आदित्यवाहिनी कवर्धा के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नन्दन श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारूति शरण शर्मा एवम जिलाध्यक्ष भोला तिवारी सम्मिलित हुए।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में पूर्वामनाय गोवर्धन मठ, पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने देश भर से आए प्रांतीय प्रतिनिधियों एवं संतो को धर्म, अध्यात्म एवम राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता एवम हिंदू राष्ट्र स्थापना विषय पर दिव्य मार्गदर्शन प्रदान किया साथ ही गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में गीता के संदेशों को मानवजाति के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए विविध दृष्टांतो के माध्यम से अत्यंत सारगर्भित गीतोपदेश दिया।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ आदित्यवाहिनी के उपाध्यक्ष अवधेशनंदन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग ने आगामी साढ़े तीन वर्षों में भारत के हिंदू राष्ट्र होने की घोषणा की है वह अवश्य ही सफल होगी। शंकराचार्य महाभाग का कोई भी वाक्य अथवा शब्द निरर्थक नहीं होता। उनका प्रत्येक शब्द सर्वदा सफल और सत्य सिद्ध होता है।
उन्होंने आगे कहा कि सेवा, स्वाध्याय, संकीर्तन और सत्संग के प्रकल्पों को हम अपने अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित करते रहें ।
छत्तीसगढ प्रतिनिधि मंडल में आनंदवाहिनी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, आदित्यवाहिनी के प्रदेश प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री पंडित विकास शास्त्री, भाटापारा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा एवम रोशन अवस्थी बिलासपुर जिलाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *