परलकोट के धान खरीदी केंद्रों में संबलपुर राईस मीलर के द्वारा भेजा जा रहा खराब,काला एवं पूरी तरह से गीला भूसा

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी 01 नवबंर से शुरू कर दी गई है।

परलकोट क्षेत्र के धान संग्रहण केंद्रों में भूसा सप्लाई किया जा रहा है। अधिकतर खरीदी केंद्रों में जो भूसा भेजा जा रहा है। भूसा काला एवं बुरी तरह से गीला है। नाम न छापने की शर्त पर धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों ने बतलाया यह गीला खराब भूसा संबलपुर के राजहंस राइस मील प्रदीप चोपड़ा एवं गुरुकृपा राइस मील संबलपुर के माध्यम से भेजा जा रहा है। हम खरीदी केंद्र प्रभारी इसकी शिकायत नही कर सकते क्यो की इन्ही का ग्रुप धान परिवहन भी करता है। शिकायत करने से हमे नुकसान होता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भूसा 04 से 06 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राइस मीलर सप्लाई करता है। भूसा भीगाकर बेचने से 7 से 9 क्विंटल तक ट्रक में वजन बढ़ जाता है।

इस संबंध पर राजहंस राईस मील संबलपुर प्रदीप चोपड़ा ने बताया कि इसका कोई टेंडर नही होता लैम्पस प्रभारियों के कहने पर भूसा केंद्रों में भेजा जाता है। रेट हर समय बदलते रहता है अभी 03 रुपये के हिसाब से केंद्रों में भेजा जा रहा है ट्रांसपोर्टिंग चार्ज लैम्पस द्वारा दिया जाता है।

इस संबंध पर गुरुकृपा राईस मील संबलपुर मनोज राठी ने बतलाया कि हड़ताल की वजह से मील चालू नही थी पुराना भूसा मेरे पास दो चार गाड़ी था उसको खरीदी केंद्रों में भेजा हूं भाड़ा को छोड़कर 04 रुपये किलो के हिसाब से भूसा भेजा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *