घर के आंगन में धान की रखी खरही में लगी आग,दो एकड़ की फसल जलकर हुई खाक

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक 13 में धान की रखी खरही में आग लगने से खरही में रखी अधिकांश धान जल कर खाक हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है जब पीड़ित किसान सत्यरंजन मंडल के घर में कोई नहीं था इसी दौरान अज्ञात कारण से घर के आंगन में रखी खरही में आग लग गई। घटना के बाद जब आग काफी तेज हो गई और खरही से धंुआ निकलने लगा तो लोगों को इसकी जानकारी हुई किसान को भी आग लगने की जानकारी दी गई। पीड़ित किसान और स्थानिय वार्ड वासियों के सहयोग से खरही में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बोर से पानी खरही में डाला गया और सभी के प्रयास से आग में में काबू पाया गया इसके बाद भी किसान का काफी नुकसान हो गया। किसान सत्यरंजन मंडल ने बताया की खरही में दो एकड़ की धान रखी थी और कुछ दिनों में ही इसकी मिजाई कर धान खरीदी कंेद्र में देना था पर आग लगने के कारण उनका करीब 50 हजार का नुकसान हो गया। जो धान बची है वह भी आग और धंुआ के कारण बदरंग हो गई है एसे में इसे खरीदी केंद्र में बेचना मुशकील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *