संविदा कर्मचारियों ने विधायक विक्रम मंडावी को मनोकामना श्रीफल कियाभेंट
बीजापुर :-सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ जिला बीजापुर के बैनर तले जिले के संविदा कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष बस्तर प्राधिकरण एवं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर, उन्हें संविदा कर्मचारियों की मांगों का महासंघ की ओर से ज्ञापन सौपा गया साथ ही मनोकामना श्रीफल भेंट किया गया । वर्तमान में संविदा कर्मचारियों की जानकारी संकलित की जा रही है। संविदा कर्मचारीयों ने श्रीफल भेंटकर अपनी नियमितिकरण की मांग जल्द पूरा करने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक मंडावी ने इन कर्मचारियों आश्वस्त किया किया। आपकी मांगों को अनुशंसा पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक जरूर पहुचाऊंगा।

संघ की ओर से रमाकांत पुनेठा, राहुल कौशिक, प्रशांत यादव, महेंद्र सिंह ठाकुर, पदुम साहू, सोनम साहू, ममता जव्वा, हेमलता चंद्रा, लक्ष्मी बार बसंत, संजू नाग के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
