तीन शिक्षकों में से एक को हटाया गए दो पर कार्यवाही नही,ग्रामीणों में है आक्रोश:कलेक्टर से करेंगे जांच की मांग
पीवी 122 के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला का मामला
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) – दा कोशल की खबर का असर आक्रोशित ग्रामीणों की मांग पर 30 साल से डटे शिक्षक धर्म सिंह भास्कर हटाये गए। दो शिक्षक नानिगोपाल पाल,विकास सज्जन अभी स्कूल में पदस्थ ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश बरकरार। जल्द ही शिक्षक को नही हटाये जाने पर ग्रामीण बच्चों को स्कूल भेजना करेंगे बंद साथ ही कलेक्टर से करेंगे शिकायत।
ज्ञात हो कि 16 एवं 19 अक्टूबर को दा कोशल में पीवी 122 स्कूलों में शिक्षक नदारद होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था खबर प्रकाशित होते ही शिक्षा विभाग में मचा था हड़कंप। जिला शिक्षा अधिकारी ने कोयलीबेड़ा बीईओ को जांच करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही कोयलीबेड़ा बीईओ के.आर सिन्हा कापसी हाई स्कूल प्राचार्य अनिल कुमार ब्रह्मणे,शिक्षक बलराम सरकार,देवपुर संकुल समन्वय मनोज शांडिल एवं अन्य शिक्षक जांच करने पहुँचे। जहा पीवी 122 में शिक्षक नानिगोपाल पाल,विकास सज्जन,धर्म सिंह भास्कर के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश देखा गया। जांच दल को स्कूल में अनियमितता पाई गई। अनियमितता के आधार पर बीईओ के.आर सिन्हा के द्वारा 30 साल से डटे शिक्षक धर्म सिंह भास्कर का तबादला पीवी 59 प्राथमिक शाला किया गया उनके स्थान पर पीवी 59 से ठाकुर को पीवी 122 स्कूल का कार्यभार सौपा। बीईओ के द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को अस्वासन दिया कि तीन लापरवाह शिक्षकों का तबादल कर विभागीय स्तर पर कार्यवाही होगी बीईओ के अस्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
परंतु दो माह बीतने के बाद भी दो शिक्षक नानिगोपाल पाल,विकास सज्जन को अभी तक नही हटाये गया,जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बना हुआ है। ग्राम प्रमुख अधीर साना ने कहा की नानिगोपाल पाल सेवानिवृत्त होने के बाद भी एक्सडेंसन आधार पर फिर से नोकरी कर रहा उसे निरस्त कर उचित कार्यवाही करें ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें।
ग्रामीणों को बीईओ की कार्यवाही में संदेह कलेक्टर से करेंगे शिकायत
ग्रामीणों ने कहा बीईओ की कार्यवाही पर उन्हें संदेह है दो माह बीतने के बाद भी दोषी पाए गए शिक्षकों पर कार्यवाही नही कर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर शिक्षकों पर जल्द ही कोई कार्यवाही नही होती है तो जिला कलेक्टर से शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे।
इस संबंध पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा के.आर सिन्हा ने बतलाया कि चुनाव आचार संहिता के कारण जांच में विलंब हो रहा है। जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
