नगर स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

भोपालपटनम :- दिनांक 15 12 2022 को स्थानीय सांस्कृतिक भवन में नगर स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रत्येक मंडली को 45 मिनट का समय दिया गया है। लेकिन भोपालपटनम नगर पंचायत में एक ही रामायण मण्डली है। । यह कार्यक्रम संध्या 6:00 बजे प्रारंभ किया गया है। जिसमें मारुति मानस रामायण मंडली के द्वारा रामायण पाठ को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुति किया गया है। रामायण पाठ के विसर्जन के बाद प्रसाद वितरण किया गया है । इस कार्यक्रम के उपरांत नगर के पार्षद अरुण वासम, शेख रज्जाक, विजार खान के कर कमलों से प्रतिभागियों को सील्ड देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के उपरांत मारुति मानस मंडली के अध्यक्ष वेंकटेश्वर बीमारप ने आयोजन कर्ताओं को आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया इस कार्यक्रम में आस पास के भक्तगण और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *