अतिसंवेदनशील क्षेत्र पुसनार में खुला सीआरपीएफ कैम्प, केम्प में ईलाज के लिए उमडे़ स्थानीय ग्रामीण

बीजापुर :- केन्द्रीय रिवर्ज पुलिस बल की 85 वीं वाहिनी द्वारा थाना गंगालूर के अन्तर्गत पुसनार गांव में दिनांक 16 दिसंबर को कैम्प स्थापित किया गया। नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में कैम्प स्थापना को लेकर स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर सुशील कुमार मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) केरिपुबल बीजापुर, कामलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा, जे वी तुसिंग कमाण्डेंन्ट 85 वीं वाहिनी एवं आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक बीजापुर उपस्थित थे।

गांव में कैम्प खुलते ही स्थानीय ग्रामीण अपनी स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं के निवारण हेतु कैम्प पहुंचे जहां अधिकारियों द्वारा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया गया । चिकित्सा अधिकारी 85 वी वाहिनी व उनकी सहयोगी चिकित्सा टीम द्वारा ग्रामीणों का त्वरित ईलाज किया गया जिसके तहत आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाईयां प्रदान की गईं। केरिपुबल की इस सफलता के साथ ही लंबे अरसे से मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्र की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *