ठेकेदार की मनमर्जी के चलते नही हो पा रहा है धान का उठाव, किसानों के साथ साथ केंद्र प्रभारियों की बड़ी मुसीबतें

छोटे कापसी :- पखांजुर तहसील के अंतर्गत विभिन्न उपार्जन केंद्रों में धान का उठाव नही होने से खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान जाम हो गया है, जिसके चलते क्षेत्र के किसानों के साथ साथ केंद्र प्रभारियों समस्याएं बढ़ने लगी है । प्रशासन के सुचारू रूप से धान खरीदी व परिवहन किये जाने के दावे के विपरीत परिवहन ठेकेदार की मनमानी के चलते धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नही हो पा रहा है और हजारों क्विंटल धान जाम हो गया है । यदि समय पर धान का उठाव नही होता है तो क्षेत्र में धान खरीदी बंद करने की नौबत आ जायेगी, ऐसी परिस्थिति में किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है ।

प्रदेश में 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारम्भ हो चुकी है, किंतु पूरा महीना गुजर जाने के बावजूद ठेकेदार की मनमर्जी व ऊंची पहुंच का धौंस दिखा कर परिवन नही किया जा रहा है । इस सम्बंध में केंद्र प्रभारियों ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा ठेकेदार के द्वारा धान परिवहन का डीओ कटने के बाद बफर लिमिट के अंदर उठाव करने का नियम है । किंतु ठेकेदार की मनमानी के चलते धान के उठाव में विलंब हो रहा है, ऐसे में हमे धान की सख्ती का घाटा भी उठाना पड़ सकता है । केंद्र प्रभारियों ने आगे बताया कि आरओ कटने के बाद निजी मिलरों द्वारा धान का उठाव किया जा रहा है, जबकि ठेकेदार द्वारा डीओ कटने के बाद भी परिवहन नही किया जा रहा है ।

इस सम्बन्ध में परिवहन ठेकेदार अरुण कौशिक ने बताया कि त्यौहारी सीजन के चलते संग्रहण केंद्र के हमलों द्वारा गाड़ी खाली नही किया जा रहा है , जल्द ही परिवहन प्रारम्भ कर दिया जायेगा । इस सम्बंध में डीएमओ से दूरभाष पर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन नही उठाया गया , जिसके चलते वास्तविक जानकारी अप्राप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *