मिलर्स के द्वारा खरीदी केंद्रों में फटे बारदाना की सप्लाई, प्रभारी के द्वारा विरोध करने पर अधिकारी बनाते है दबाव

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- परलकोट अंतर्गत धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी मिलर्स एवं उच्च अधिकारियों की मनमानी से परेशान। धान खरीदी केंद्रों में श्रीपाल चोपड़ा संबलपुर एवं दिनेश राईस मिल धमतरी के द्वारा अधिकारी की सांठगांठ से फाटे पुराने रिजेक्ट किस्म के बारदानों की सफ्लाई की जा रही है। केंद्र प्रभारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि श्रीपाल चोपड़ा राईस मील एवं अन्य मिलर्स वालो की बारदानों से भरी ट्रक केंद्र में आती है। तब हम अगर बारदाना को गिनते है तो उच्च अधिकारी का फोन आ जाता है। कहते है ज्यादा देखादेखी मत करो धान को मिलर्स वाले ही उठाएंगे फिर तुम परेशानी होगी यह सुना कर हम डर जाते और आनन फानन में पावती दे देते है। जिसका खामियाजा हमे खरीदी के बाद चुकाना पड़ता है। प्रभारियों के कहे अनुसार बारदाना की बंडल दो चार बारदाने लगभग हर बंडल में कम और 20 से 25 बारदाने पूरी तरह से फाटे हुए होते है जिसकी सिलाई होनी भी मुश्किल होती है। केंद्र प्रभारी ने यह भी बताया कि श्रीपाल चोपड़ा के द्वारा पुराने बारदानों की बंडल में दाल के छोटे बोरी भी भेज देते है। जिसमे 40 किलो धान नही भरा जा सकता। बता दे कि डिलीवरी मेमो में श्रीपाल चोपड़ा का नाम का उलेख है।

पीवी 26 धान खरीदी केंद्र अंतर्गत आने वाले किसान रबी मंडल,निरंजन मिस्त्री,प्रदीप विस्वास ने बताया कि केंद्र में धान भरने के लिए जो पुराने बारदाना केंद्र प्रभारियों के द्वारा दिया जाता है उसको सिलाई करने के बाद भी धान गिरता रहता है जिसे हमें नुकशान होता है।

केंद्रों प्रभारियों ने बतलाया कि श्रीपाल चोपड़ा राईस मील संबलपुर एवं दिनेश राईस मील धमतरी के द्वारा भेजे पुराने फाटे बारदानों की सिलाई करके भी उपयोग में नही लिया जा सकता, एक बोरी की कीमत 25 रुपये के आसपास है। लेने से मना करने से अधिकारी दबाव बनाते है। केंद्रों के प्रभारी ने कहा कि वापस ना लेने की स्थिति में सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों से उनका भुगतान रोकने की मांग करेंगे नही होने की स्थिति में मिलर्स के खिलाफ मोर्चा खुलेंगे।

इस विषय पर बांदे लैम्पस प्रभारी आर.डी मानिकपुरी ने बताया कि केंद्रों में जो बारदानों प्रभारी को प्राप्त होते है। उन्हें वह देख कर ले ,लेने के बाद वापस नही किया जा सकता केंद्र प्रभारी से ही वसूली की जाएगी।

इस संबंध में पखांजूर लैम्पस प्रभारी प्रबंधक रतन हालदार ने बताया कि कंफ्यूटर में इस प्रकार का डाटा सेट है बारदानों की प्राप्ती कर सकते है फाटे रिजेक्ट बारदानों को वापस करने का सिस्टम अपडेट नही किया है। इसी वजह से केंद्र प्रभारियों को मेरे द्वारा कहा गया है कि फाटे बारदाना का पंचनामा बना कर मुझे दे इस विषय पर उच्च अधिकारियों को अवगत करूंगा।

इस संबंध पर श्रीपाल चोपड़ा मील के सम्यक चोपड़ा ने बताया कि यह सप्लाई हमारी नही राजहंस राईस मीलर प्रदीप चोपड़ा की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *