उपसरपंच सहित बीस ने किया जिला सचिव कमलेश झाड़ी के समक्ष सीपीआई प्रवेश

बीजापुर :- सीपीआई के जिला सचिव व छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के सदस्य कमलेश झाड़ी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कुटरू क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया, इस दौरान उपसरपंच सहित बीस कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ कर सीपीआई प्रवेश किया, जिन्हें जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने लाल गमझा डाल कर विधिवत पार्टी प्रवेश कराया । कांग्रेसियों के सीपीआई में प्रवेश करने के बाद कमलेश ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ता त्रस्त होने लगे हैं, यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का झुकाव सीपीआई की तरफ होने लगा है ।

जिला सचिव कमलेश झाड़ी अपने जनसम्पर्क के दौरान कुटरू क्षेत्र के सकनापल्ली, गुदमा, पिंडुमपाल, झाड़ीगुट्टा, वेंगला का दौरा किया इस दौरान पिंडुमपाल के ग्रामीणों ने सीपीआई नेता का आत्मीय स्वागत करते हुए कांग्रेस की सरकार आने के बाद कई समस्याओं के उतपन्न होने की बात कही । ग्रामीण सत्तारूढ़ नेताओं द्वारा अनदेखी करने के साथ कांग्रेस पर कुशासन और वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया । कांग्रेस के राज में पूंजीवादियों का समर्थन, आदिवासियों पर अत्याचार शोषण और साम्राज्यवादी ताकतों के बढ़ावा को देखते हुए लोगो ने सीपीआई में शामिल होने का प्रताव रखा । ग्रामीणों के प्रस्ताव के बाद देरी ना करते हुए सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी कांग्रेस समर्थित 20 सदस्यों को लाल गमछा पहना कर पार्टी प्रवेश करवाया ।

सीपीआई में प्रवेश के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं जोश देखा गया क्योंकि अब वे जल जंगल जमीन की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ पाएंगे । वहीं किसान मजदूर, आदिवासी दलित, पिछड़ा, शोषित वंचित लोगो के हक की बात कर सकेंगे और साम्राज्यवाद ताकतों को हराने में कामयाब होंगे ।

कमलेश झाड़ी ने आगे कहा कि इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश की भूपेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से 2018 के चुनाव में झूठे वादे कर आम जनता को ठगने का काम किया है, इस बार क्षेत्र के मतदाता उन्हें जरूर सबक सिखायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *