जैन प्रीमियर लीग का आयोजन 8 से 14 जनवरी तक, पद्मनाभपुर क्रिकेट ग्राउंड में उतरेंगे समाज के खिलाड़ी

दुर्ग :- जैन समाज के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने के लिए एआरसीसी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर की ओर से जैन प्रीमियर लीग का आयोजन 8 से 14 जनवरी तक पद्मनाभपुर क्रिकेट ग्राउंड मेंं किया जा रहा है।

इस खेल आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए आयोजन के मीडिया प्रभारी प्रेम ढेलडिया और ओपी शर्मा ने बताया कि यह इस आयोजन का पहला वर्ष है और हम आगे भी एआरसीसी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर की ओर से इस तरह के आयोजन करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में खेलने वाली 10 टीमों को अलग अलग फ्रेंचाइजी द्वारा स्पॉन्सर किया जा रहा है। इस सम्पूर्ण आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर मोक्षित कॉरपोरेशन हैं। इसके
साथ ही एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में सर्किल लाउंज सांखला ज्वेलर्स सहेली अलंकरण सांखला बिल्डमार्ट सीबी कॉर्पोरेशन ऋषभ बिल्डर्स जैसे बड़े ब्रांड जुड़े हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 8 जनवरी को दोपहर 3 बजे से श्री अरुण वोरा विधायक दुर्ग एवं श्री धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग के मुख्य आतिथ्य में होगा।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के निलेश पारख, चंदन कोचर, प्रतीक पारख, प्रसन्ना अग्रवाल, प्रेम ढेलडिया, ओपी शर्मा, अनिकेत संचेती सहित पूरी टीम अपना अमूल्य योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *