कारी माता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की शंकर और नीना ने की कामना
बीजापुर:- ज़िले में प्रथम मेला के रूप में जैतालुर स्थित कोदई माता मेला उपरांत ज़िले के अनेक गाँवो में मेला मड़ई का त्योहार मनाया जाता है जिसमे ग्राम स्तर पर स्थानीय देवी देवताओं को बड़े हर्ष के साथ पूजा पाठ करते हुए मेला लगाया जाता है, ग्रामवासी इस मेले का भरपूर आनंद लेते है इसी तरह बीजापुर के ग्राम पंचायत तोयनार में सोमवार को स्थापना करते हुए मंगलवार को कारी माता जात्रा स्थानीय पारम्परिक बाजा गाजा के साथ देवी देवता नृत्य बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस मेले में बढ़ चढ़कर श्रद्धालू बड़ी संख्या में पहुंचते हैं । मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए गुब्बारे, मिठाइयों का दुकान भी लगाया गया था। इस मेले में शिरकत करने व कारी माता का आशीर्वाद प्राप्त करने आज ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं क्षेत्रीय ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे, ज़िला काँग्रेस प्रवक्ता प्रवीण उद्दे पहुंचे थे। माता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र वासियो को जात्रा की बधाई दी, साथ ही मेले में लगे पकवानों का लुफ्त भी उठाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच विजय पाल शाह मंडावी, ग्राम प्रमुख लका कुडियम, जनपद सदस्य तिरुपति कटला, पुजारी शंकर कनक, सरपंच पापनपाल विजय कुडियम, नारू कुडियम, विनोद बददी, कविता यादव, सन्तोष वाचम, अरुण मरकेला, विजय मंडावी, ममता, ज्योति, शान्ता उद्दे, अजय, राजू कुडियम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
