कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम बिरुलडीह में ग्रामीणों को किया कंबल वितरण
कवर्धा :- आज जब पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसी विषम परिस्थिति में कवर्धा सीनियर सिटीजन समिति द्वारा
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बैगा आदिवासी ग्राम बिरुलडीह मे 210 बैगा आदिवासी परिवार को दिनांक 8 जनवरी रविवार को कंबल साड़ी वस्त्र स्वेटर एवं स्टील प्लेट वितरण किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर समिति के अध्यक्ष मदन तंबोली, सचिव चंद्रहास परिहार कोषाध्यक्ष बलदाऊ प्रसाद सोनी पूर्व अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, पंडरिया के सदस्य जगदीश प्रसाद जयसवाल श्याम सुंदर मिश्रा सीनियर सिटीजन समिति मुंगेली के अध्यक्ष डीएस सोलंकी, सचिव प्रमोद पाठक, वरिष्ठ सदस्य सईद खान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष द्वारा समिति के गठन एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के हित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोराई गई।
समिति के सदस्य आपस में ही सहयोग कर एवं समाज से भी सहयोग प्राप्त कर अपने उद्देश्यों में आगे बढ़ते रहेगी। 210 कम्बलो मैं से सौ कंबल जिला पंचायत कवर्धा के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा, 20 कंबल समिति के संरक्षक प्रेमचंद श्रीमाल 40 कंबल पंडरिया के सदस्यों द्वारा शेष कंबल , छात्रों हेतु 50 ऊनी स्वेटर एवं अन्य वस्त्र आदि कवर्धा के सदस्यों द्वारा, महिलाओं में हेतू 150 नग साड़ियां एवं अन्य वस्त्र कवर्धा के सदस्यों द्वारा, मुंगेली समिति के द्वारा 100 लग स्टील की प्लेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कवर्धा से जमील खान एन के चौधरी विष्णु प्रसाद शर्मा खुदा बख्श पंडरिया से सुखचैन चंद्रवंशी नरेंद्र ठाकुर बृजलाल साहू मुंगेली के अध्यक्ष सचिव के अतिरिक्त 19 सदस्यों ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडरिया तहसील एसडीएम, तहसीलदार, पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच सलखू राम, छात्रावास अधीक्षक मोतीराम परस्ते एवं सचिव गंगाराम तान्डिया का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा समस्त अतिथियों एवं ग्राम वासियों की भोजन की व्यवस्था की गई जिसके वे सभी साधुवाद के पात्र हैं।
