सीनियर सिटीजन समिति ने मनाया होली मिलन उत्सव
कवर्धा :- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 19 मार्च दिन रविवार को कलेक्ट्रेट सियान जतन में होली मिलन उत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ सभी सदस्यों के द्वारा मनाया गया।

कार्यक्रम का आरंभ समिति के सदस्य आदित्य श्रीवास्तव, शेख सफुरूद्दीन, एमआर महोबिया, दामोदर प्रसाद शुक्ला, अजय गुप्ता, गोवर्धन प्रसाद शर्मा, एसके श्रीवास्त,व एसके गुप्ता, आरडी, यादव, संजय कुमार राठौर, हसन आस्करी, डॉ उपेंद्र कुमार भूआर्य, धनसुख भाई पटेल, ईश्वरी सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, सैयद रहमान अली एवं धनुक सिंह ठाकुर सभी का जन्मदिन मार्च माह में ही है दोनों उत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ समिति के वरिष्ठ सदस्य जी आर चंद्रवंशी आर के पांडे समिति के अध्यक्ष मदन तंबोली उपाध्यक्ष सुखी राम चंद्रवंशी सचिव चंद्रहास सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष बलदाउ प्रसाद सोनी द्वारा स्वस्तिवाचन भारत माता एवं सभी धर्मों के देवों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पूजन एवं सभी सदस्यों को गुलाल आदि लगाकर किया गया। सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे सदस्य को भी गुलाल लगाकर होली मिलन उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया।
समिति के वरिष्ठ सदस्य शैक्षणिक कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत एवं प्रसिद्ध मंच संचालक आदित्य श्रीवास्तव द्वारा चैत्र माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी जिसे शिव त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है एवं छत्तीसगढ़ के खुजराहो भोरमदेव उत्सव के महत्व के विषय में विशेष रूप से जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि इंजीनियर एसएस जैन द्वारा जिन सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया उनके शासकीय एवं सामाजिक कार्यों के विषय में परिचय देते हुए उन सभी सदस्यों को अपने एवं जानकारी दें देने हेतु आमंत्रित किया। सभी सदस्यों ने परिवार के विषय में जानकारी देते हुए अपने कार्यों का भी विवरण प्रस्तुत किया। सदस्यों को जन्मदिन के उपलक्ष में उपहार भी भेंट कर सम्मानित किया गया।
समिति द्वारा प्रत्येक माह में एक बार रामायण पाठ एवं प्रतिदिन एक घंटा ध्यान योग का कार्यक्रम भी प्रारंभ किया गया है। जिसमें सभी सदस्य अपनी सहभागिता दे रहे हैं।
