विश्व वानिकी दिवस पर मुख्यमंत्री
वन संपदा योजना का किया गया शुभारम्भ

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) – विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज प्रदेश भर में मुख्यमंत्री वन संपदा योजना का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विडियों कांफ्रेसिंग (वर्चुअल) के माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया गया । इस योजना के तहत वन मंडल पश्चिम भानुप्रतापपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कापसी के ग्राम हरणगढ़ (डोंडे) में भी इस योजना का शुभारंभ गांव के किसान किशोर कस्तुरे के एक एकड़ भूमि में वृक्षारोपण कर वन मंडल में इस योजना का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा विडियों कांफ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ कायर्क्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी इस संबोधन का लाभ ग्रामीणों ने उठाया। हरणगढ़ में आयोजित कायर्क्रम में जनपद अध्यक्ष कोयलीबेड़ा देवली नुरेटी विशेष रूप से उपस्थित रही। इसके ही हाथों किसान के खेत में पौधा रोपण कर इस योजना का शुभारंभ वन मंडल भानुप्रतापुर पश्चिम में किया गया।

कायर्क्रम के दौरान उपस्थित वन मंडलाधिकारी ससिगानंदन के द्वारा उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए इस योजना के संबध में पूरी जानकारी दी गई। वन मंडलाधिकारी ने बताया की इस योजना के तहत कोई भी किसान जिसके पास स्वंम का पटटा है वह जुड़ सकता है इसके लिए वह वन विभाग में नक्सा खसरा के साथ आवेदन करे वन विभाग द्वारा उसे पौधे के साथ साथ हर वर्ष लगाऐ गऐ पौधे के अनुसार राशि दिया जाऐगा जिससे वह लगाऐ गऐ पौधे की सुरक्षा रखरखाव में खर्च करेगा। पांच से दस वर्ष बाद जब यह पौधे पेड़ बन जाऐगे इसके न्यूनतम दर में खरीदी की व्यवस्था वन विभाग द्वारा ही किया जाऐगा इसके साथ ही किसान भी किसी को भी पेड़ बेचने के लिए स्वंतत्र है। इस अवसर पर उपस्थित उप वन मंडलाधिकारी कापसी एस.एच उईके ने बताया की किसान अपनी बंजर पड़त भूमि का उपयोग पौधे लगाने में कर सकते है वतर्मान में वन विभाग द्वारा सागौन, मिलिया डुबिया, बांस, नीलगिरी तथा चंदन के पौधे दिऐ जा रहे है किसान अपनी सुविधा अनुसार इन पौधो को लगा लाभ उठा सकता है।

इस अवसर पर वन विभाग के एसडीओ बांदे सुरेश पिपरे, उपवन संचालक सियाराम सिंह, असीम राय, रतीराम दुग्गा, श्रवण यादव, मिहिर राय, दिप्ती मजुमदार, किशोर नाग, राजाराम कोमरा,परसूराम नरेटी,सियाराम पुड़ो,गजेन्द्र नरवास,सोहन हिचामी,परसूरान नरेटी,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *