शिव सेना ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती

भानुप्रतापपुर :- शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती पर शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिव शक्ति, भीम शक्ति अभियान के तहत पूरे देश भर में जयंती का आयोजन कर संकल्प लिया कि कहीं पर भी अन्याय, अत्याचार ,शोषण होगा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बिना बताए हुए रास्ते पर चलते हुए शिवसेना कार्यकर्ता उसे दूर करेंगे। एवं देशवासियों से आह्वान किया गया कि वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए पूरे देश को एकता और अखंडता में बांधते हुए किसी भी पीड़ित, शोषित की आवाज बने। एवं आम जनता के हक और अधिकार के लिए लड़े। यही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने का श्रेष्ठ माध्यम होगा। इस अवसर पर चंद्रमौली मिश्रा, अनीश नरेटी, सुमन ध्रुव अन्य शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *