भारत रत्न डॉ. बी.आर अम्बेडकरजी का “132” वाँ जन्मदिवस समारोह का आयोजन
तोयनर :- पोर्टाकेबिन तोयनार एवं ग्रामवासियों के द्वारा दिनाँक 14/04/2023 को देश के महापुरुष भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकरजी की “132” जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमे जन प्रतिनिधियों ग्रामवासियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं में हर्ष का वातावरण देखने को मिला।पोर्टाकेबिन के बच्चों ,अनुदेशकों एवं अधीक्षक द्वारा भीम गीत के धुन पर प्रतिमा तक रैली का आयोजन कर बाबा साहेब के द्वारा देश के लिए किए गए योगदानों का संदेश दिया गया।इस दौरान थाना प्रभारी,कर्मचारियों द्वारा हर्ष के साथ रैली पर फूल बरसाया गया।।

इसके पश्चात जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य ,स्थानीय थाना प्रभारी ,ग्राम के सरपंच ,उपसरपंच एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा श्रीमती उद्दे ने अपने संबोधन में बाबा साहेबजी को व्यक्तित्व के बहुमुखी विशेषताओं का अद्भुत संगम बताया।
वहीं श्री इक़बाल खान अधीक्षक पो.के.तोयनार द्वारा अपने संबोधन में गाँव वासियों एवं बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि अम्बेडकर जयंती हम सब भारतवासियों को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए ,यदि हम उनके योगदानों का स्मरण न करें तो हमारे वर्तमान अस्तित्व की पहचान कैसे मिली, हम आने वाले पीढ़ी तक कैसे पहुँचा सकेंगे।।उनके प्रयासों से आज हम सबमें भाईचारा है हम सब एक है मानव-मानव में जाति-पाती का भेदभाव मिटाकर,समानता का अधिकार दिलाकर गर्व से जीने का अधिकार दिलाया,ऐसे महान व्यक्ति,कुशल संविधानवेता,न्यायविद,सामाजिक शिक्षा शास्त्री ,प्रेरणापुरुष और राष्ट्रवादी होने के साथ -साथ साहित्य के विद्वान बताया गया।।
इस कार्यक्रम के वक्ता के रूप में नीना रावतिया उद्दे, थाना प्रभारी,सरपंच विजय शाह ,उपसरपंच जगदीश ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन इक़बाल खान अधीक्षक तथा सहयोगी समस्त अनुदेशक पोर्टाकेबिन तोयनार थे,सभा का समापन मिष्ठान एवं चॉकलेट वितरण कर किया गया।।
